Search This Blog

Friday, 23 October 2009

chaak-e-jigar kee fugaan kaisi hogi ?

This is my first attempt at Ghazal writing. For the uninitiated let me explain the structure of a Ghazal. A Ghazal is collection of couplets called sher not necessarily connected with one another. A Ghazal has at least one matla (मतला), one makhta (मखता) and is marked by radeef (रदीफ़) and kaafiya (काफ़िया). The length of a Sher is called Behr (बहर). The repeating word/s at the end of each sher is called Radeef. The Ghazal is known by its matla. Generally matla is the first sher of the ghazal and has radeef in both the lines. The words before radeef are rhyming in nature and are called kaafiya. The last sher in which Shayar uses his takhallus (तखल्लुस) (pen name) is called makhta.

जीस्त है गर ऐसी ,फिर कज़ा कैसी होगी ?
बहार है गर ऐसी ,फिर खिजां कैसी होगी ?
[जीस्त = life, कज़ा = death, बहार = spring, खिजां = autumn]

मेरे नीम शब् की माहताब हो तुम
बिन तुम्हारे ये फ़िज़ा कैसी होगी ?
[नीम = dark, शब् = night, माहताब = moon]

हम बाबस्ता हुए जिनसे  वो संग दिल
जाने कहाँ होगी कैसी होगी ?
[बाबस्ता = related , संग = stone]

रोज़--वस्ल की है जब तीरगी इतनी
फिर शब्--हिज्र की शुआ कैसी होगी ?
[रोज़-ऐ-वस्ल = day of meeting, तीरगी = darkness, शब्-ऐ-हिज्र = night of sepration, शुआ = blackness]

दर्द-ऐ-तगाफुल  का जब ये आलम है  'प्रशांत'
 फिर चाक--जिगर की फुगाँ कैसी होगी ?
[दर्द-ऐ-तागाफूल = pain of being ignored, चाक-ऐ-जिगर = crack in heart, फुगाँ = cry]

'प्रशांत'

Wednesday, 21 October 2009

Shehron Mulkon mein jo yeh..

शहरों मुल्कों में जो ये 'मीर' कहाता है मियां,
दीद-नी है पर बहुत कम नज़र आता है मियां
[दीद = vision]
आलम आइना है जिसका वो मुस्सविर बे-मिस्ल
हाए क्या सूरतें पर्दें में बनता है मियां
[आलम = world , आइना = mirror , मुस्सविर=artist मिस्ल = like/example बे-मिस्ल = without example/unique]
किस्मत उस बज्म में लायी की जहाँ का साकी
दे है मय सबको हमको ज़हर पिलाता है मियां
[बज्म = gathering ]
Meer Taqi 'Meer'
Adding my own Makhta to this Ghazal

तर्क-ए-जहाँ को जिसकी इबादत तूने की 'प्रशांत'
वो अब तुम्हें इश्क के सबक सिखलाता है मियां
[तर्क-ए-जहाँ = renounce the world, इबादत = worship]

Aake Sajjada Nashin

आके सज्जादानशीं  कैस  हुआ मेरे बाद,
न रही दश्त में खाली कोई जा मेरे बाद
[सज्जादानशीं = saint/dervish ,कैस = Real neame of majnoo, दश्त = wilderness/desert/ ]

चाक  करना है इसी गम से गिरेबान-ए-कफ़न
कौन खोलेगा तेरे बंद-ए-क़बा मेरे बाद
[चाक = torn, गिरेबान = collar, कफ़न = shroud, बंद-ए-क़बा = Closed Gown]

वो हवा खा है चमन के, चमन में हर सुभ
पहले मैं जाता था और बाद-ए-सबा मेरे बाद
[सुभ = Morning, बाद = wind , सबा = wind/Breeze]

तेज़ रखना सरे हर खार को  अए  दश्त-ए-जुनूं
शायद आ जाए कोई आबला पा मेरे बाद
[खार = thorn, दश्त-ए-जुनूं = extreme desert, आबला पा = blistered feet]

मुह पे रख दामन-ए-गुल रोयेंगे मुर्गान-ए-चमन
हर रविश ख़ाक उडाएगी सबा मेरे बाद
[दामन = Skirt, गुल = flower, मुर्गान = birds, रविश = behaviour ,  सबा = wind]

बाद मरने के मेरे कब्र पे आया वो 'मीर'
याद आयी मेरे ईसा को  दवा  मेरे बाद
Meer Taqi 'Meer'

Adding my Maqta to this ghazal

हयात-ए-क़फ़स में बा-मर्ग है 'प्रशांत'
 यहाँ आएगा न कोई मुझ जैसा मेरे बाद
[हयात-ए-क़फ़स = Prison of Life; बा-मर्ग = towards death]

Monday, 12 October 2009

ek khalish ko haasil-e-umr-e-ravaa.N rahne dia

एक खलिश को हासिल-ए-उम्र-ए-रवां रहने दिया
जान कर हमनें उन्हें ना मेहरबां रहने दिया
[ खलिश = pain  रवां = moving/continue, हासिल = gain/Result]
कितनी दीवारों के साए हाथ फैलाते रहे
इश्क नें लेकिन हमें बेखानुमा  रहने दिया
[बेखानुमा = without love]
अपने अपने हौसले अपनी तलब की बात ही
चुन लिया हमने उन्हें सारा जहाँ रहने दिया

यह भी क्या जीने में जीना है बैगैर उनके अदीब,
शम्मा गुल कर दी गयी बाकी धुआं  रहने दिया

'अदीब सहारनपुरी'

I am putting my Maqta to this Ghazal.

अगरचे खू-ए-खूबां है ये पर दिल न माने है 'प्रशांत'
ले ली हंसी मेरी और लब पे फुगाँ रहने दिया
[अगरचे = though; खू = habit; खूबां = beautiful ; फुगाँ = cry]



Monday, 5 October 2009

Main khayal hoon kisi aur ka

मैं ख्याल हूं किसी और का मुझे सोचता कोई और है,
सरे आइना मेरा अक्स है पसे आइना कोई और है
[सरे = In front of, अक्स = Reflection, पसे = Behind]

मैं किसी के दस्त-ऐ-तलब में हूं तो किसी के हर्फ़-ऐ-दुआ में हूं,
मैं नसीब हूं किसी और का मुझे मांगता कोई और है
[दस्त-ऐ-तलब = hands of Pleading/Pursuit, हर्फ़-ऐ-दुआ = words of blessing]

कभी लौट आए तो न पूछना सिर्फ़ देखना बड़े गौर से,
जिन्हें रास्ते में ख़बर हुई की ये रास्ता कोई और है

अजब ऐतेबार-ओ-बेऐतबार के दरमियाँ है ज़िंदगी,
मैं करीब हूं किसी और के मुझे जनता कोई और है
[ऐतेबार-ओ-बेऐतबार = trust and distrust, दरमियाँ = between]

तुझे दुश्मनो की ख़बर न थी, मुझे दोस्तों का पता नहीं ,
तेरी दास्ताँ कोई और थी मेरा वाक्या कोई और है
[दास्ताँ / वाक्या= story, happening]

वही मुन्शिफों की रिवायतें, वही फैसलों की इबारतें,
मेरा जुर्म तो कोई और था, यह मेरी सज़ा कोई और है
[मुन्शिफों = judges, रिवायतें = tradition, फैसलों = judgements, इबारतें = compositions/compilations]

तेरी रोशनी मेरी खद्दो-खाल से मुख्तलिफ तो नहीं मगर,
तू करीब आ तुझे देख लूँ तू वही है या कोई और है
[खद्दो-खाल = body, मुख्तलिफ = different]

जो मेरी रियाज़त-ऐ-नीम-शब् को सलीम सुबहों न मिल सकी,
तो फिर इसके माने तो ये हुए की यहाँ खुदा कोई और है
[रियाज़त = spiritual practice/Discipline , नीम-शब् = dark night ]
'Saleem Kausar'
Mehdi Saab's rendition is embedded below

Putting my own Maqta to this Gazal:

'प्रशांत' जीस्त ना अपनी जी सका उसके वादे पे ऐतबार कर
पर क्या गिला करे उससे वो वो नहीं कोई और है
[जीस्त = Life, गिला = complain]

Monday, 21 September 2009

Nagendra Haaraye

When I was a child I would listen to my father’s incantation of ‘Nagendra Haaraye’ every morning. It was very soothing to ears and had a calming effect. I never knew what it meant but I knew it was en eulogy to Lord Shiva.
So when my friend forwarded me this video of 'M.S Subbalakshmi' singing Nagaendra Harayae I was reminded of its power.
http://www.youtube.com/watch?v=yyLeBNsovQ8
Amma had a voice which connected with the god. Slowly I was taken over by the Sholka and its rendition. I became curious to know its meaning. After an hour of Google research I got some information which I am putting down here.

This is called Shiv panchakchar stotram. This was written by Jagatguru Shri Adi Shankaracharya. Panchachar mean five Letters. These letters are Na , Ma , Shi, Va, Ye which constitute the word Namah Shivaye. Shankaracharya tells that each letter in the word Namah Shivaye is in itself Shiva. So the Strota has 5 sholkas each dedicated to a letter.
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मान्गरागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिग्मंबराय तस्मै 'न' काराय नमः शिवायः

मन्दाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नन्दीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराए
मंदार पुष्प बहु पुष्प सूपुजिताय तस्मै 'म' काराय नमः शिवायः

शिवायः गौरी वज्नार्विंदे सूर्राय धक्षाध्वर नाश्काय
श्री नीलकंठाय वृशाव्ध्वजाय तस्मै 'शि' काराय नमः शिवायः

वशिष्टकुंभोद्धवगौतमार्य, मुनीन्द्रदेवाय चित्शेखराय
चंद्राक्वैश्वा नर्लोचनाय , तस्मै 'वा' काराय नमः शिवायः

यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाक हसताय सनात्नाये
दिव्याय देवाय दिगाम्बराय , तस्मै 'य' काराय नमः शिवायः
--
पंचाक्षरम इदं पुन्यम यहः पठेह शिव सनिधवो
शिवालोकमाप्नोती शिवेंसह्मोदते

इति श्रिशंकराचार्यविरिचितम श्री पंचाक्षर स्तोत्रं संपूर्णम्
I am putting down the rough English translation of this:
One who has a garland of serpents around the neck; who has three eyes; whose body is smeared with ash; who is the highest lord, who is eternal; who is pure, whose dress is sky; is embodied as the letter Na, I prostrate to that Lord Shiva

One whose body is anointed with holy waters from the river Ganges and sandal paste, who is the sovereign king of the Pramatha Ganas and who is adorned with innumerable divine flowers such as Mandaara; is embodied as the letter Ma, I prostrate to that Lord Shiva

One who is the resplendent sun for mother Gauri`s lotus face, who is the destroyer of Daksha`s sacrificial ritual, who is the blue necked Lord (due to the Haalahala poison), whose banner bears the emblem of a bull and who is embodied as the letter Shi, I prostrate to that Lord.
One who is worshipped and prayed to by great sages such as Vashishta, Kumbha, Uddhav and Gautama, whose eyes are sun, moon and the fire and who is embodied as letter ‘Va’, I prostrate to that Lord Shiva

One who is the Yaksha incarnate, whose hairs are long and matted, who holds Pinaaka (trident) in His hand, who has the entire sky as His attire; is embodied as the letter Ya, I prostrate to that Lord Shiva .
Whoever repeats this prayer composed with the five holy letters before Lord Shiva, attains that supreme abode and enjoys the eternal Bliss.

Saturday, 19 September 2009

Jo Thake Thake se the hausle

जो गम-ए-हबीब से दूर थे वो खुद अपनी ही आग में जल गये,
जो गम-ए-हबीब को पा गये वो गमों से हॅश के निकल गये।
[ हबीब = Friend, beloved]

जो थके थके से थे हौसले , वो शबाब बन के मचल गये,
वो नज़र नज़र से गले मिली, तो बुझे चराग़ भी जल गये।

ये शिकस्त-ए-दीद की करवटें भी बड़ी लतीफ-ओ-जमील थी,
मैं नज़र झुका के तड़प गया , वो नज़र बचा के निकल गये
[लतीफ-ओ-जमील = amusing and beautiful]

ना खिzआं में है कोई तीरगी ना बाहर में है कोई रौशनी,
ये नज़र नज़र के चराग़ है, कहीं बुझ गये कहीं जल गये
[खिzआं = autumn, तीरगी= darkness,sadness]
जो संभल संभल के बहक गये वो फरेब खुर्द-ए-राह थे,
वो मकाम इश्क़ को पा गये जो बहक बहक के संभल गए
[खुर्द-ए-राह= lesser path]
जो खिले हुए हैं रविश रविश वो हॅज़ार हुश्न-ए-चमन सही,
मगर उन गुलों का जवाब क्या जो कदम कदम पे कुचल गये
[रविश= The narrow pathways of the garden ]

ना है शायर अब गम-ए-नौ-बा-नौ ना वो दाग-ए-दिल ना वो आरज़ू,
जिन्हे एतमाद-ए-बहार था वो ही फूल रंग बदल गये
[नौ-ब-नौ = New, Fresh, Raw एतमाद = Faith]
शायर 'लखनवी'

Maqta is that part of Ghazal where Shayar uses his thakhallus ( Sobriquet) . It is generally the last sher of the Ghazal. If I would write one for this Ghazal I would write like this:

जो गाम-ए-हयात पे संभल चले वो अंजाम-ए-मंज़िल को हुए 'प्रशांत',
मगर उन आबला-पा का क्या करें जो आगाज़-ए-राह पे फ़िसल गये
[गाम-ए-हयात = steps of life, अंजाम-ए-मंज़िल = end of destination, आबला-पा = wounded foot आगाज़-ए-राह = beginning of journey]